मन समर्पित तन समर्पित और यह जीवन समर्पित को सार्थक करते आरएसएस के स्वयंसेवक
रांची , 19 मई : कोरोना वायरस के कारण आई इस संकट की घड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक जरूरतमंदों की लगातार सेवा कर रहे हैं। 28 मार्च से ही रांची महानगर में 23 से अधिक स्थानों पर भोजन वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। इनमें कई स्थानों पर दोनों शाम भोजन वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। घर-घर राशन पहुंचाने का भी काम चल रहा है। इसके साथ घर जाने के लिए कई दिनों तक पैदल चलने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए एनएच पर चार स्थानों पर राहत कैंप खोल गए हैं। इन कैंपों पर प्रवासी मजदूरों के आराम करने, उनके नाश्ते एवं भोजन करने की व्यवस्था की गई है। छोटे बच्चों के लिए दूध भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
रांची में अब तक 2.5 लाख लोगों को भोजन कराने का काम किया गया। वहीं सेवा के माध्यम से एक लाख 36 हजार से अधिक परिवारों तक पहुंचने का काम किया। जहां भी जरूरत पङती है, स्वयंसेवक राशन सामग्री पहुंचाने का काम करते हैं। 600 से अधिक स्वयंसेवक सेवा के काम में लगे हैं। राशन देने के लिए शहर में 18 राशन संग्रह व वितरण केंद्र खोले गए हैं। उन केंद्रों पर राशन सामग्री का भंडार करके रखा जाता है। उस क्षेत्र के जिन्हें भी जरूरत पङती है वहां से लोगों के घर पर राशन पहुंचा दिया जाता है। इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। अभी शहर के सैकड़ों घरों में आधा लीटर दूध देने का काम भी चल रहा है। इस काम में सेवा भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिंदू जागरण मंच, एकल अभियान, विहिप के कार्यकर्ता भी सहयोग कर रहे हैं और राहत कार्य चला रहे हैं। सभी स्वयंसेवक रात दिन मेहनत कर रहे हैं। झारखंड के प्रा़ंत प्रचारक रविशंकर स्वयंसवकों का मनोबल बढाने के लिए राहत कैंपों का दौरा करते रहते हैं।
सङक मार्ग से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए खोले राहत कैंप : नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन चौक, सिंदरौल, सतरंजी व बीआइटी मोड़ के पास सङक मार्ग से आने वाले प्रवासी मजदूरों की सेवा के लिए आरएसएस ने राहत कैंप खोला है। यहां पर पिछले तीन दिनों से सुबह 8 बजे से ही संघ के स्वयंसेवक आने वाले यात्रियों को सत्तू, तरबूज, पानी की बोतल, बिस्किट और बच्चों को दूध भी उपलब्ध कराने का काम करते हैं। बीआइटी मोड़ के पास आरएसएस के महानगर संघचालक भी पहुंचे और कार्यों में स्वयंसेवकों की सहायता की।
दे रहे हैं प्रेरणा, तीन सेवा बस्तियों को लिया है गोद : वीरकुंवर सिंह प्रभात शाखा( सेक्टर2 धुर्वा )के स्वयंसेवको का एक अद्भुद प्रयास चल रहा है। यह शाखा अपने 1km के परिधि में 3 सेवा बस्ती के जितने बन्धु भगिनी हैं सब का कुशल क्षेम का चिंता पूरे लॉकडाउन के दौरान लगातार करते आ रहे हैं। सेक्टर2 के जितने घर हैं प्रत्येक घर से मंगलवार से लेकर शुक्रवार तक घर घर जाकर अन्न संग्रह करते हैं। सुबह नौ बजे 11 बजे तक अन्न संग्रह करते हैं। ततपश्चात शनिवार रविवार और सोमवार को तीनों सेवा बस्तियों के लोगो को बुलाकर अन्नदान(सूखा राशन)करते हैं। अन्नदान करते समय फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन करतें है। वरिष्ठ स्वयंसेवकों तथा शाखा के कार्यवाह का महत्वपूर्ण योगदान हैं। रविवार को राशन वितरण कार्यक्रम में झारखंड बिहार के क्षेत्र सेवा प्रमुख व रांची के सांसद भी उपस्थित थे।
जगह -.जगह काढा का कर रहे हैं वितरण : स्वयंसेवक लोगों की इम्यूनिटी बढाने के लिए शहर में काढा पिलाने का काम शुरू कर दिए हैं। काढे का पाउडर स्वयं तैयार करते हैं। सुबह में उसे तैयार कर सफाई कर्मी, सब्जी विक्रेता, पुलिस के जवान व राहगीरों को पिलाते हैं।