
गुवाहाटी, 3 मईः गत बुधवार को बी टी ए डी इलाके में हुए सैन्य अभियान के तहत एन डी एफ बी, संबिजित गुट के तीन उग्रवादी मारे गए थे। इसी के प्रतिक्रिया स्वरूप उग्रवादियों ने बृहस्पतिवार को बाक्सा जिले के गोबरधना थाना अन्तर्गत नरिसंहबाड़ी गांव के समीप एक घर में बैठे पांच लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तथा दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना को रात करीब आठ बजे चार साइकिल सवारों ने अंजाम दिया और फरार हो गए।
वृहस्पतिवार को सवेरे से ही इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालीस हथियारबंद लोगों का एक दल जगह जगह पर अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार तकरीबन 32 लोगों की हत्या हुई है। तीन गावों को आग के हवाले कर दी गई है। जिससे सैकड़ों घर जलकर खाक हो चुके हैं।
बी टी ए डी की घोषणा होने बाद बोड़ो ओर अबोड़ो (Non Bodo) के बीच संघर्ष शुरु हुआ था। हाल ही में हुए चुनाव में अबोड़ो के नेता के नाते पूर्व अलफा हीरा (नव) शरणीया निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव में हिस्सा लिया। जिसे अबोड़ो लोगों ने भरपूर समर्थन दिया था। चुनाव से कुछ दिन पहले कुछ मुसलमानों ने एक बोड़ो लड़की की बलात्कार कर हत्या कर दी थी। मतदान के दिन मुसलिम गांव में दो पुलिस कर्मियों को मतदाताओं ने मौत के घाट उतार दिया था। ये सारा जो कुछ दिनों से चल रहा था इसी का परिणाम लगता है। संघर्ष जारी है। आगे भी फिर से जिस गाँव में पहली गोलीबारी हुई थी (नरसिंहबाड़ी) वह असमीया, बंगाली हिन्दु, बोड़ो और मुसलमान मिश्रित लोगों का गाँव है। हमलावर केवल मुसलमानों को ही निशाना बना रहे हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नरसंहार में वन कर्मचारी भी शामिल होने का समाचार आ रहा है।