असम के प्रख्यात समाजसेवी एवं प्रसिद्ध उद्योजक श्री दीपक बरठाकूर जी के पार्थिव शरीर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंबेकर जी ने आज गुवाहाटी में उनके आवास पर श्रद्धांजली अर्पित की । उन्होंने इस अवसर पर बरठाकूर परिवार के सभी सदस्यों से मिलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए उनके द्वारा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों किये कार्य का स्मरण किया । उन्होंने कहा “ दीपक दा पॉंच दशकों से अधिक समय तक असम में सभी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे । असम के युवाओं को सतत विकास के सकारात्मक दिशा में मोडकर उन्होंने असम का गौरव बढाते हुये राष्ट्रीय एकात्मता के भाव को दृढ किया
