स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर विद्या भारती द्वारा घर घर तिरंगा अभियान
विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र ने आज असम प्रकाशन भारती में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस पत्रकार वार्ता में विद्या भारती अखिल भारतीय महामंत्री अवनीश भटनागर ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध शिशु शिक्षा समिति, असम एक बड़ा गैर सरकारी संगठन है। ब्रह्मपुत्र घाटी में इस शिक्षण संस्थान के अंतर्गत 544 विद्यालय शंकरदेव शिशु और विद्या निकेतन के नाम से संचालित होते हैं। विद्या भारती का मुख्य लक्ष्य और उद्देश्य वास्तविक मानव बनने के लिए भारतीय दर्शन और संस्कृति के आधार पर छात्रों को उनकी मातृभाषा के माध्यम से शिक्षित और सुधार करना है।
देश इस वर्ष स्वतंत्रता का 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष को महान बनाने के लिए आज़ादी का अमृत महोत्सव की घोषणा की है। शिशु शिक्षा समिति , असम के लगभग 150,000 छात्र और 10,000 शिक्षक और कार्यकर्ता, माता-पिता, निकेतन प्रबंधन समितियाँ और विद्या भारती निकेतन के शुभचिंतक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को मनाने की योजना बना रहे हैं।
हमारे निकेतन के छात्रों ने देश के लिए उनके योगदान के बारे में जानने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता सेनानियों शहीदों के घरों का दौरा किया और वीर शहीदों की वेदियों पर माल्यार्पण किया।
इसी कड़ी में समिति ने गत 10 अप्रैल को गुवाहाटी स्थित लताशिल मैदान में सहस्रनाद कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें प्रान्त भर से 75 घोष दलों ने घोष का प्रदर्शन किया था। घोष के साथ दिघलीपुखुरी के चारों ओर संचलन करने के बाद ‘अमर सैनिक’ स्मारक में श्रद्धांजलि दी। गुवाहाटी के वार मेमोरियल पार्क और लतशिल मैदान में भी आकर्षक घोष प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा शर्मा ने भाग लिया। इसके अलावा अमृत महोत्सव के अवसर पर 14 जनवरी से 7 फरवरी 2022 तक निकेतन में सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने 99,61,380 सूर्य नमस्कार किया।
स्वतंत्रता की 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक भारत के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ हमारे उत्तर पूर्व में भी घर घर तिरंगा फहराया जाएगा। प्रेस वार्ता में विद्या भारती महामंत्री अवनीश भटनागर, विद्या भारती मंत्री ब्रह्माजी राव, विद्या भारती उत्तर पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री डॉ. जगदींद्र राय चौधरी, शिशु शिक्षा समिति, असम के महामंत्री कुलेंद्र कुमार भागवती, क्षेत्र संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी तथा गुवाहाटी नगर निगम वार्ड नंबर 37 की पार्षद स्वप्ना देवी समेत कई अन्य मौजूद रहे।