शिलांग || श्री काञ्ची कामकोटी शंकर हैल्थ, एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट व पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति के संयुक्त तत्त्वावधान में “श्री काञ्ची कामकोटी विद्या भारती विद्यालय” भवन का लोकार्पण मेघालय के महामहिम राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक ने किया। मेघालय की राजधानी शिलांग में राज्यपाल श्री सत्यशील मलिक, विशिष्ट उद्योगपति श्री शंकर लाल गोयनका, पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री बसन्त अग्रवाल, मेघालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री रिनोह्मो सुन्गोह, उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. नलिन मेहता, शिलांग टाइम्स की चीफ एडिटर श्रीमती पेट्रिका मुखिम की गरिमामयी उपस्थिति में लोकार्पण समारोह सम्पन्न हुआ।
