सरस्वती विद्या निकेतन द्वारा सामाजिक समरसता और गुणीजन सम्मान समारोह आयोजित
सरस्वती विद्या निकेतन करीमगंज के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सामाजिक समरसता और गुणीजन सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री मा. श्रीराम जी अरावकर जी उपस्थित रहे। उन्होनें समारोह में सम्बोधित करते हुए कहा कि चौदह सौ वर्षों की पराधीनता की श्रृंखला ने हमारे समाज जीवन में कई असमानताएँ पैदा की हैं। जातिगत भेदभाव पैदा हुआ है और अंग्रेजों ने इन सभी असमानताओं का फायदा उठाकर भारतीय समाज, शिक्षा, सभ्यता और संस्कृति को गुमराह किया है और हमें बहुत पीछे छोड़ दिया है।