स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर विद्या भारती द्वारा घर घर तिरंगा अभियान
विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र ने आज असम प्रकाशन भारती में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस पत्रकार वार्ता में विद्या भारती अखिल भारतीय महामंत्री अवनीश भटनागर ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध शिशु शिक्षा समिति, असम एक बड़ा गैर सरकारी संगठन है। ब्रह्मपुत्र घाटी में इस शिक्षण संस्थान के अंतर्गत 544 विद्यालय शंकरदेव शिशु और विद्या निकेतन के नाम से संचालित होते हैं। विद्या भारती का मुख्य लक्ष्य और उद्देश्य वास्तविक मानव बनने के लिए भारतीय दर्शन और संस्कृति के आधार पर छात्रों को उनकी मातृभाषा के माध्यम से शिक्षित और सुधार करना है।